BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश श्रावस्ती में 5 जगहों पर बहू-बेटी सम्मेलन:600 से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं...

श्रावस्ती में 5 जगहों पर बहू-बेटी सम्मेलन:600 से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के तरीके

0
0
श्रावस्ती में 5 जगहों पर बहू-बेटी सम्मेलन:600 से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के तरीके

श्रावस्ती में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए मिशन शक्ति टीमों ने जिले में बड़े स्तर पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए। सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम ने जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए। इनमें 600 से अधिक महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं। सम्मेलन में महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। पांच स्थानों पर एक साथ जुटीं 600 से ज्यादा महिलाएं मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गृहिणियां, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं तथा किशोरियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बनने का संदेश महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने पात्र महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। घरेलू हिंसा से साइबर अपराध तक बताए बचाव के तरीके सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध और आपात परिस्थितियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने कहा कि किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय समय रहते संबंधित विभाग या पुलिस से संपर्क करना चाहिए। 1090, 181 और 112 समेत हेल्पलाइन नंबर बताए महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। साइबर हेल्प डेस्क और UPCOP ऐप की दी जानकारी मिशन शक्ति टीम ने साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS/UPCOP ऐप और मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं के बारे में बताया। महिलाओं को इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत और सहायता की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। किशोरियों को बाल विवाह-दहेज से किया जागरूक, सिखाए आत्मरक्षा के तरीके किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। उन्हें शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने आत्मरक्षा के आसान तरीके भी बताए। महिलाओं से कहा गया कि वे बिना डरे अपनी बात रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here