BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश श्रावस्ती में राप्ती नदी की कटान से संपर्क मार्ग खतरे:सिसवारा भिनगा मार्ग...

श्रावस्ती में राप्ती नदी की कटान से संपर्क मार्ग खतरे:सिसवारा भिनगा मार्ग नदी में समा रहा, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

0
6
श्रावस्ती में राप्ती नदी की कटान से संपर्क मार्ग खतरे:सिसवारा भिनगा मार्ग नदी में समा रहा, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की सिसवारा ग्राम पंचायत में राप्ती नदी की कटान तेज हो गई है। इससे सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग पूरी तरह नदी में समाता जा रहा है। 2 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे से नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन कटान जारी है। नदी की कटान से पूरे इलाके के लोग डरे हुए हैं। अगर यह संपर्क मार्ग कट जाता है, तो लोगों का आना-जाना बंद हो जाएगा। प्रशासन ने कटान रोकने के लिए ईंट, पत्थर और मिट्टी से भरी बोरियां डाली थीं, लेकिन वे भी नदी में बह गई हैं। स्थानीय ग्रामीण पृथराज, राम जी दुबे और वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि प्रशासन का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी स्थिति देखने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर नहीं आते। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी लापरवाही के कारण नदी की कटान नहीं रुक पाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here