MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश दद्दन खां एमआईएम में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिलाई सदस्यता, पुलिस...

दद्दन खां एमआईएम में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दिलाई सदस्यता, पुलिस ने रोका काफिला

0
1

श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा में शनिवार को सियासी हलचल रही। एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, हाजी मोइनुद्दीन उर्फ दद्दन खां को पार्टी में शामिल कराने के लिए श्रावस्ती पहुंचे थे। सिरसिया के निराला नगर स्थित दद्दन खां के घर पर एक कार्यक्रम हुआ, जहां शौकत अली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कई स्थानीय नेता और समर्थक भी एमआईएम में शामिल हुए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शौकत अली भंगहा मोड़ पहुंचे। उनका काफिला भिनगा से होते हुए लक्ष्मनपुर बाजार की ओर जा रहा था। तभी भिनगा कोतवाली पुलिस ने काफिले को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी। जानकारी मिलने पर सीओ भिनगा भरत पासवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और शौकत अली के बीच काफी देर तक बात हुई, जिसके बाद काफिले को आगे जाने की इजाजत मिली। शाम करीब सात बजे काफिला भुजंगा, बन्ठिहवा चौराहा, लक्ष्मनपुर बाजार, जोखवा बाजार और बेचईपुरवा चौराहा होते हुए सिरसिया पहुंचा। यहां हुए कार्यक्रम में शौकत अली ने दद्दन खां को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के दौरान शौकत अली ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चला रही है और फर्जी एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर एमआईएम की सरकार बनी तो फर्जी एनकाउंटर नहीं होने दिए जाएंगे। दद्दन खां के एमआईएम में शामिल होने के बाद भिनगा विधानसभा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।