BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज को लेकर पुलिस अलर्ट:एसपी ने सरयू घाट से शिवालय तक...

कजरी तीज को लेकर पुलिस अलर्ट:एसपी ने सरयू घाट से शिवालय तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
2


बहराइच में आने वाले कजरी तीज पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सरयू घाट से लेकर बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय, पयागपुर तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सरयू घाट और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग लगाई जाए। साथ ही पुलिस बल तैनात करने, पार्किंग की सही व्यवस्था करने और यातायात डायवर्जन प्लान को ठीक से लागू करने को कहा। उन्होंने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील जगहों पर खास सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आसान आवाजाही पक्का करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।