बभनान कस्बे के वार्ड नंबर-13 महागौरी नगर निवासी सुरेश गुप्ता ने गौर थाने में शिकायत देकर दो लोगों पर सोने के मोती देने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक रकम लेने के बाद दोनों आरोपी नेपाल बॉर्डर के अंदर चले गए और काफी इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटे। सुरेश गुप्ता ने शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर-8 आदिशक्ति नगर, नगर पंचायत बभनान निवासी दो लोग उनके पास सोने के मोती लेकर आए थे। आरोपियों ने प्रत्येक मोती के लिए 500 रुपये देने और उन्हें सोना उपलब्ध कराने की बात कही थी। वह अपने जीजा के भाई और एक युवक के साथ आरोपियों के बताए स्थान पर नेपाल बॉर्डर पहुंचा। वहां आरोपियों के पिता पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए और इसके बाद नेपाल बॉर्डर के अंदर चले गए। सामान नहीं मिला, रकम मांगने पर गाली-गलौज का आरोप सुरेश के मुताबिक, वह काफी देर तक आरोपियों के लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोनों वापस नहीं आए। न ही उन्हें कोई सामान दिया गया। आरोप है कि अब रकम वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच बभनान चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
तेंदुए ने 12 साल के बच्चे पर किया हमला:ललतूपुरवा में बच्चा...
बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के आसपास तेंदुओं की सक्रियता से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। शुक्रवार रात ककरहा और मोतीपुर रेंज के...






































