श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के लाइवबुढ़वा गांव में राप्ती नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। नदी के कटाव के कारण अब तक किसानों की कई बीघा जमीन राप्ती नदी में समा गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में राप्ती नदी का कटाव बढ़ जाता है। इससे सैकड़ों बीघा खेत नदी की धारा में समा जाते हैं। किसानों को इससे बड़ा नुकसान होता है और उनकी फसलें भी खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों की मांग है कि नदी किनारे एक मजबूत और पक्का बांध बनाया जाए। इससे किसानों की जमीन और फसलें राप्ती नदी के कटाव से बच सकेंगी। अब देखना होगा कि अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं।
लाइवबुढ़वा में राप्ती नदी का कटान तेज:कई बीघा जमीन नदी में समाई, किसानों को भारी नुकसान