महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक की मोगलहा ग्राम सभा में कई दिनों तक चला पारंपरिक मेला संपन्न हो गया। समापन के दिन आसपास के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चे मेले में पहुंचे। मेले में दुकानें, मनोरंजन के साधन और खेल-तमाशे लगाए गए थे। बच्चों ने खेल-खिलौनों और मनोरंजन का आनंद लिया। युवा और बुजुर्ग भी मेले में पहुंचे। समापन समारोह में दरगाह के सज्जादानशीन हजरत बहारुल्लाह शाह उर्फ औरंगजेब शाह सहित कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने मेले के आयोजन और समापन पर खुशी जताई।
BREAKING
NEWS















