बिहार के पूर्णिया जिले के आमगाछी गांव के 19 वर्षीय इमरान की तलाश में उनके परिजन छावनी क्षेत्र पहुंचे हैं। इमरान 16 नवंबर 2026 को सिरौली बाबू में एक दुकानदार के फोन से परिवार से बात करने के बाद लापता हो गए थे।
इमरान के भाई सरफराज ने बताया कि वे 18 नवंबर को छावनी पहुंचे। उन्होंने छावनी थाने में इमरान की फोटो और जानकारी दी।
सरफराज के मुताबिक, इमरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रेशर मशीन पर काम करते हैं। 19 नवंबर को सरफराज और उनके परिजन छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा, विशेश्वरगंज और हरैया समेत कई जगहों पर उनकी तलाश कर रहे थे।
सरफराज ने बताया कि इमरान मानसिक रूप से थोड़े विचलित हैं।
BREAKING
NEWS
















