18 नवंबर 2026 की रात सोनौली के व्यापार एवं पारगमन मार्ग के मुख्य द्वार पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान SSB जवानों ने एक नाबालिग लड़की को रोका। पूछताछ और आधार कार्ड की जांच में उसकी जन्मतिथि 5 जुलाई 2010 मिली।
लड़की के आधार कार्ड में पिता का नाम राकेश भारती और पता ग्राम मंडवाला, पोस्ट मंडवाला, थाना बिशनगढ़, जिला जालौर, राजस्थान, पिन कोड 343042 दर्ज था। इससे उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई।
पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह 13 नवंबर 2026 को नेपाल घूमने के लिए घर से निकली थी। उसके पिता रमेश भारती ने 14 नवंबर को थाना बिशनगढ़ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना बिशनगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की।
लड़की ने बताया कि वह श्रवण कुमार नाम के युवक के साथ घर से निकली थी और दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध हैं। इसके बाद SSB जवानों ने युवक की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान सोनौली बस स्टैंड के पास एक युवक मिला। आधार कार्ड और लड़की की जानकारी के आधार पर उसकी पहचान श्रवण कुमार, पिता महेंद्र कुमार, निवासी ग्राम मंडलवाला, पोस्ट मंडवाला, थाना बिशनगढ़, जिला जालौर, राजस्थान, पिन कोड 343042 के रूप में हुई। SSB ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया।
SSB ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी सोनौली को दी। इसके बाद नाबालिग लड़की और युवक को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता उसे लेने राजस्थान से सोनौली के लिए रवाना हो चुके हैं।
सोनौली में नाबालिग लड़की और युवक पकड़े गए:SSB ने नियमित जांच के दौरान लड़की को रोका, तलाश के बाद युवक मिला; दोनों को पुलिस चौकी के सुपुर्द किया
BREAKING
NEWS
















