Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home MNT एक्सक्लूसिव बस्ती से बड़ी खबर..एसपी ओमवीर सिंह ने थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया...

बस्ती से बड़ी खबर..एसपी ओमवीर सिंह ने थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारी

बस्ती। जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थानेदारों और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

इन थाना प्रभारियों को मिली नई तैनाती

जारी तबादला सूची के अनुसार, संजय कुमार दुबे को रुधौली से लालगंज भेजा गया है, जबकि गोविन्द कुमार को पुरानी बस्ती से हर्रैया कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में भानू प्रताप सिंह को एंटी थेफ्ट से पुरानी बस्ती, अतुल कुमार अंजान को गौर से कप्तानगंज थानाध्यक्ष, सभाजीत सिंह को कोतवाली से वाल्टरगंज तथा प्रदीप कुमार सिंह को परसरामपुर से रुधौली थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं आलोक श्रीवास्तव को कप्तानगंज से दुबौलिया, महेश सिंह को सोनहा से परसरामपुर तथा अमित कुमार को बड़ेबन चौकी से गौर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा जीवन त्रिपाठी को दुबौलिया से सोनहा थानाध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा को घघौवा से पैकोलिया तथा अनुपम त्यागी को अमहट से महिला थाना थानाध्यक्ष बनाया गया है।

चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत एसएन सिंह को सोनूपार से नगर, सुधीर कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से सोनूपार चौकी प्रभारी, राधेश्याम गुप्ता को पुलिस लाइन से बड़ेबन तथा आकाश कुमार को पुलिस लाइन से घघौवा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

वहीं अजय तिवारी को कोतवाली से अमहट और मो. मुस्तफा को पुलिस लाइन से मनौरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपेन्द्र मिश्रा को मनौरी से पुलिस लाइन भेजा गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

एसपी ओमवीर सिंह द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

अब देखना होगा कि इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की व्यवस्था में कितना बदलाव देखने को मिलता है।

✍️ रिपोर्ट – सुशील शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
व्हाट्सएप: 95542 80768
🌐 www.mntnews.in

🎙️ एमएनटी न्यूज़ भारत – खबर हर पल, आप तक।