चित्रकूट से आए 300 साधु-संतों ने बुधवार को मखौड़ाधाम से अवध की 84 कोसी परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा का नेतृत्व चित्रकूट धाम जानकी कुंड के गोविंद दास महाराज कर रहे हैं। सुबह साधु-संतों ने मनवर नदी में स्नान किया और रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद धर्म ध्वजा फहराई गई और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा का रास्ता कोहरायें, रजवापुर, नगरा बदली, केनौना चौराहा, रामगढ़, भरती का पुरवा और नाल्हीपुर गांवों से होकर गुजरा। रास्ते में ‘जय श्री सीताराम’ का अखंड जप हुआ। अमोढ़ा के रामरेखा मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत दया शंकर दास और व्यवस्थापक गोपाल जी सोनी ने साधु-संतों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। दोपहर में रामधुन-कीर्तन हुआ और देर शाम उनके लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। बुधवार रात साधु-संतों ने रामरेखा मंदिर परिसर में विश्राम करेगे
300 साधु-संतों ने 84 कोसी परिक्रमा शुरू:चित्रकूट से आए दल ने मखौड़ाधाम से यात्रा शुरू की; गोविंद दास महाराज कर रहे नेतृत्व
BREAKING
NEWS

















