Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश लालगंज पुलिस ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये लौटाए:बैंक से समन्वय...

लालगंज पुलिस ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये लौटाए:बैंक से समन्वय और कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित के खाते में पहुंची रकम

बस्ती में लालगंज पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 50 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराए। रकम कोर्ट के आदेश के बाद लौटाई गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर निवासी सीताराम पुत्र रामबेलास के साथ साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क किया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने बैंक से समन्वय कर ठगी की रकम को लीन/होल्ड कराया। टीम में प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद, आरक्षी आकाशदीप और आरक्षी वीरेंद्र कुमार शामिल थे।
जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के आदेश से 50 हजार रुपये सीताराम के खाते में वापस कराए गए। रकम मिलने पर उन्होंने लालगंज पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।
लालगंज पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध रोकने और ठगी के शिकार लोगों की रकम वापस कराने के लिए कार्रवाई जारी है।