हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ‘विशेष मतदाता जोड़ो अभियान’ के तहत कैंप लगाए गए। इनमें पात्र नागरिकों के फॉर्म भरवाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। डहडा बाबू, रानीगांव और बसेवा राय समेत अन्य गांवों में मतदाता सूची अपडेट करने में लोगों की मदद की गई। कैंप में फॉर्म-6 और फॉर्म-7 भरवाए गए। कैंप स्टॉल पर ‘आपका विधायक आपके द्वार – अजय सिंह’ और ‘नव मतदाता पंजीकरण अभियान’ के संदेश लगाए गए। इनके जरिए लोगों को पंजीकरण के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, “हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।”
BREAKING
NEWS
















