Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय जूडो ट्रायल में 11 खिलाड़ी चयनित:बस्ती में बालक वर्ग में...

मंडल स्तरीय जूडो ट्रायल में 11 खिलाड़ी चयनित:बस्ती में बालक वर्ग में आठ और बालिका वर्ग में तीन खिलाड़ी शामिल

बस्ती में मंडल स्तरीय जूडो बालक एवं बालिका चयन ट्रायल के नतीजे घोषित किए गए। इसमें अलग-अलग भार वर्गों में कुल 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ। बालक वर्ग से आठ और बालिका वर्ग से तीन खिलाड़ी चुने गए। बालक वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग से मनीष राज, 35 किलोग्राम से अंश और 40 किलोग्राम से हिमांशु सिंह यादव चुने गए। 45 किलोग्राम में आशीष, 50 किलोग्राम में चिचान और 55 किलोग्राम में अमित तिवारी का चयन हुआ। 60 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु और 66 किलोग्राम में आयुष शुक्ला चुने गए। बालिका वर्ग में 20 किलोग्राम से सोनाली, 36 किलोग्राम से अंकिता और 32 किलोग्राम से निखिल यादव का नाम सूची में है। खेल विभाग की चयन सूची में खिलाड़ियों के नाम के साथ उनके भार वर्ग, पिता का नाम और जन्मतिथि का विवरण भी दर्ज है। स्पोर्ट ऑफिसर दिलीप कुमार ने बुधवार शाम 6 बजे ट्रायल के नतीजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग भार वर्गों में कुल 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।