बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में कुआनो नदी में डूबने से 28 वर्षीय जग प्रसाद निषाद की मौत हो गई। वह मंगलवार को मछली पकड़ने गए थे। बुधवार को उनका शव नदी में मिला।
नरकटहा टोला पगारे निवासी जग प्रसाद, जीवनलाल के बेटे थे। वह अपने भाइयों रोहित, मोहित और राहुल के साथ गांव के अन्य लोगों के साथ नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके भाई और बाकी लोग लौट आए, लेकिन जग प्रसाद वहीं रुक गए।
रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी में डूबने की आशंका पर उन्होंने सोनहा पुलिस को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। उनका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला।
जग प्रसाद की पत्नी की करीब चार महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी नौ महीने की बेटी अनन्या है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
मछली पकड़ने गए युवक का नदी में मिला शव:बस्ती में मंगलवार से लापता थे; कुआनो नदी में मिला शव
BREAKING
NEWS















