बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन युवकों पर करीब दो साल पहले स्कॉर्पियो में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद एक युवक शादी का वादा कर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल पहले आरोपित उसे धोखे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए थे। आरोप है कि वहां गाड़ी के अंदर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद शिकायत करने से रोकने के लिए बृजेश यादव ने उससे शादी करने का वादा किया। शादी का भरोसा देकर कई बार किया शोषण युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर बृजेश उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। चंदौली के तीन युवकों पर मुकदमा नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रविवार दोपहर 1:11 बजे बृजेश यादव, राजेश यादव और राजेंद्र यादव निवासी ग्राम धानपुर, थाना धानपुर, जनपद चंदौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस्ती में शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण:तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
और पढ़ें
›
नौतनवा थाने में दीपावली-छठ से पहले पीस कमेटी की बैठक:अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
›
बस्ती के भाजपा नेता गोरखपुर पदयात्रा में शामिल होंगे:4 नवंबर को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगा मार्च
›
इकौना में सड़क किनारे खंती में पलटा टेंपो:सेमरी तरहर से सेमरी चौराहा जाने वाली सड़क पर हादसा, चालक इकौना का रहने वाला












