परतावल चौराहे पर सोमवार को फल विक्रेता और बस कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची परतावल पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई।
फल विक्रेता के मुताबिक, वह ठेले पर फल बेच रहा था। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही बस में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ चढ़ रही थी।
बस आगे बढ़ने लगी तो फल विक्रेता ने बस पर दो बार हाथ मारकर आवाज लगाई। उसका कहना था कि वह चालक से बस रोककर धीरे चलाने के लिए कह रहा था, ताकि बच्चे आसानी से चढ़ सकें। इसी बात पर कंडक्टर और फल विक्रेता के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई।
चौकी पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रुपये छीनने का आरोप लगाया। बस कंडक्टर ने किराये के रुपये और फल विक्रेता ने फल बेचने से मिले रुपये छीनने का आरोप लगाया।
चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
परतावल चौराहे पर फल विक्रेता और बस कंडक्टर में हाथापाई:बच्चों को बस में चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों ने रुपये छीनने का आरोप लगाया
और पढ़ें
›
नौतनवा थाने में दीपावली-छठ से पहले पीस कमेटी की बैठक:अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
›
बस्ती के भाजपा नेता गोरखपुर पदयात्रा में शामिल होंगे:4 नवंबर को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगा मार्च
›
इकौना में सड़क किनारे खंती में पलटा टेंपो:सेमरी तरहर से सेमरी चौराहा जाने वाली सड़क पर हादसा, चालक इकौना का रहने वाला












