Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home राष्ट्रीय समाचार Chandauli: चंदासी उपकेंद्र के छह फीडरों की बिजली आज चार घंटे रहेगी...

Chandauli: चंदासी उपकेंद्र के छह फीडरों की बिजली आज चार घंटे रहेगी बाधित, एलटी-एचटी लाइन व पोल शिफ्टिंग का होगा कार्य

Chandauli: चंदासी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सड़क निर्माण कार्य के मद्देनजर एलटी एवं एचटी विद्युत लाइन तथा पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है। इसके चलते चंदासी उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी के फीडर नंबर 01, 02, 03, 04, 05 और 06 की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

विद्युत विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक एलटी एवं एचटी लाइन और विद्युत पोलों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा।

ALSO READ: UP: दाऊजी मेले के बीच हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला, सत्य प्रकाश पटेल होंगे नए डीएम

संबंधित खबरें

उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए विद्युत लाइनों और पोलों का स्थानांतरण आवश्यक है। इसी कारण संबंधित फीडरों की आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लें और बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लाइन एवं पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग न करने की अपील भी की है। विद्युत विभाग की ओर से लोगों से “राष्ट्र हित में बिजली बचाएं” का संदेश देते हुए बिजली की बचत करने की अपील की गई है।

The post Chandauli: चंदासी उपकेंद्र के छह फीडरों की बिजली आज चार घंटे रहेगी बाधित, एलटी-एचटी लाइन व पोल शिफ्टिंग का होगा कार्य appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat