बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत के भीटा चौराहा पर मथुरापुर से बाग नगर को जोड़ने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर टूटे हुए सड़कों पर आने जाने के लिए बहुत ही परेशानी होती है जिससे यह रास्ते बहुत ही हर जगह टूट- टूट कर गड्ढे हो गए हैं इस रास्ते से जनता परेशान हो रही है स्थानीय निवासी जयकिशन राणा, ओमप्रकाश, रणविजय, विपिन कुमार, अवधेश कुमार और बृजेश कुमार ने बताया कि इस रास्ते पर गड्ढे होने से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि दिन हो या रात, साइकिल या मोटरसाइकिल से निकलने वाले लोगों को हर समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
















