Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर की ठोकर के बाद ऑटो चालक की मौत:रोकने की कोशिश पर...

ट्रैक्टर की ठोकर के बाद ऑटो चालक की मौत:रोकने की कोशिश पर चालक ने उसके दोनों पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ाया, फिर भागा

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर की ठोकर से घायल ऑटो चालक वीरेन्द्र (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर रोकने की कोशिश करने पर चालक ने वीरेन्द्र के दोनों पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और भाग गया। यह घटना परतावल-पुरैना मार्ग पर पकड़ी दीक्षित गांव के पास हुई। भिटौली थाना क्षेत्र के चौपरिया निवासी वीरेन्द्र ऑटो में सवारी बैठाकर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने ऑटो में ठोकर मार दी। राहगीर वीरेन्द्र को सीएचसी परतावल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे। परतावल चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह की सूचना पर भिटौली पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेन्द्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, एक बेटी की शादी की जिम्मेदारी अभी बाकी थी।