श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव-गांव घूमकर जड़ी-बूटी की दवा बेचने वाले युवक ने बच्ची को कुरकुरे और नकदी का लालच दिया। इसके बाद उसे गांव के स्कूल के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार रात मामले की जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हुई। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुरकुरे देकर बच्ची को बहलाया परिजनों के मुताबिक, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिसवा निवासी शाहिद अली गांव-गांव घूमकर जड़ी-बूटी की दवा बेचता है। सोमवार शाम वह गिलौला थाना क्षेत्र के गांव में दवा बेचने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर घर के पास मौजूद छह वर्षीय बच्ची पर पड़ी। आरोप है कि उसने बच्ची को कुरकुरे और नकदी देने का लालच देकर अपने साथ बहला लिया और गांव के स्कूल के पास झाड़ियों में ले गया। बच्ची को घायल हालत में छोड़कर भागा आरोप है कि युवक ने झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बच्ची को चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहिद अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रावस्ती में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:कुरकुरे और पैसे का लालच देकर झाड़ियों में ले गया युवक, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
BREAKING
NEWS














