महराजगंज के ठूठीबारी थाने में सोमवार को 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इसमें नेपाली, अंग्रेजी और देशी शराब शामिल थी। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन माल निस्तारण’ के तहत की गई। अपर सिविल जज (प्रवर खंड) एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश पर थाने में शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह, ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड मुहर्रिर राजेश यादव और व्यापार मंडल अध्यक्ष शभवन गुप्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS















