Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दुबौलिया में चलती कार में आग लगी:चालक ने बाहर निकलकर जान बचाई,...

दुबौलिया में चलती कार में आग लगी:चालक ने बाहर निकलकर जान बचाई, ग्रामीणों ने आग बुझाई

हरियाणा जा रही एक कार में मंगलवार को बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में आग लग गई। चालक ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने आग बुझाई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, कार हरियाणा की बताई जा रही है। चालक सिकरीगंज से कार लेकर हरियाणा जा रहा था। वह रामजानकी मार्ग से गुजर रहा था, तभी पायकपुर के पास कार में आग लग गई।
आग की लपटें और धुआं उठता देख चालक कार से बाहर निकल गया। इसके बाद सड़क पर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। ग्रामीणों ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया।
आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।