श्रावस्ती। जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में उर लहुआ विद्युत केंद्र से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में तकनीकी खराबी आने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते क्षेत्रवासी पिछले कई घंटों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
.
बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, दुकानदारों और बिजली पर निर्भर अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि 33 केवी लाइन में खराबी आई है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा लाइन को दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि तकनीकी खराबी ठीक होते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल सैकड़ों गांवों के लोग बिजली आने की राह देख रहे हैं।















