Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित को लौटे:कोर्ट के आदेश पर...

साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित को लौटे:कोर्ट के आदेश पर रकम बैंक खाते में वापस कराई गई

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये वापस मिल गए। कोर्ट के आदेश पर रकम उनके बैंक खाते में लौटाई गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर निवासी सीताराम पुत्र रामवेलास के साथ साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत मिलने पर लालगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से संपर्क किया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी और कानूनी कार्रवाई की। टीम ने बैंक के साथ मिलकर ठगी की रकम संबंधित खाते में होल्ड कराई।
बुधवार दोपहर 2 बजे जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश से पूरी रकम सीताराम के बैंक खाते में वापस कराई गई।
रकम मिलने पर सीताराम ने लालगंज पुलिस और साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की साइबर अपराधों के प्रति विशेष रुचि और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से उन्हें रकम वापस मिल सकी।