लोक जन समाज पार्टी (भारत) ने विधानसभा क्षेत्र 315 फरेंदा से कृष्ण शंकर उपाध्याय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वे बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई कस्बे के निवासी हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने 24 नवंबर 2026 को पत्रांक 00356/026LJSP(B) के जरिए यह घोषणा की। पत्र में सदस्यता रसीद संख्या 35 और पार्टी के प्रति उनके योगदान का जिक्र है।
पत्र में कहा गया है कि उपाध्याय को महराजगंज जिले के विधानसभा क्षेत्र 315 फरेंदा से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष ने उनसे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने और मिशन 2027 में पार्टी को जीत दिलाने की उम्मीद जताई है।
घोषणा के बाद फरेंदा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
BREAKING
NEWS
















