Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विद्यालय में सफाईकर्मी को 22 महीने से वेतन नहीं मिला:श्रावस्ती के गयादत्त...

विद्यालय में सफाईकर्मी को 22 महीने से वेतन नहीं मिला:श्रावस्ती के गयादत्त पुरवा में रामबली का परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा

श्रावस्ती के ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के गयादत्त पुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में सफाई का काम कर रहे रामबली को 22 महीने से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि इस वजह से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
रामबली पुत्र प्यारे लाल के मुताबिक, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने उन्हें विद्यालय में सफाई के काम पर लगाया था। वह नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं।
रामबली ने बताया कि 22 महीने काम करने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बकाया भुगतान कराने की मांग की है।