Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सत्या परिवार ने बच्चों को कॉपी-कलम बांटी:लालपुर अयोध्या में पढ़ाई के लिए...

सत्या परिवार ने बच्चों को कॉपी-कलम बांटी:लालपुर अयोध्या में पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

0
0

श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक के लालपुर अयोध्या गांव स्थित शिवराजी जनता लघु माध्यमिक विद्यालय में सुभाष सत्या और उनकी पत्नी मधु सत्या परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कॉपी और कलम बांटी। सुभाष और मधु सत्या ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यालय समिति के सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने सत्या परिवार का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।