श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक की टंडवा महंत ग्राम पंचायत में सीता द्वार मेले के तीसरे दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे। गुरुवार सुबह से दूर-दराज के इलाकों से लोग मेले में आए। उन्होंने खरीदारी की और झूलों व मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया।
.
सीता द्वार का मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी जगह महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में माता सीता रही थीं और लव-कुश का जन्म हुआ था।
मेले में बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले, जादू का खेल और मनोरंजन के दूसरे साधन हैं। बाजार में घरेलू सामान, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही।
महिलाओं के लिए चूड़ी, सिंदूर, सौंदर्य प्रसाधन और श्रृंगार के सामान की दुकानें लगी हैं। बच्चे खिलौने खरीदते और झूलों का आनंद लेते दिखे। परिवारों ने भी मेले में घूमकर खरीदारी की।
पांच दिन के इस मेले में अभी दो दिन और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा।

















