Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश स्कूल में विद्यार्थियों को संविधान के अधिकार और कर्तव्य बताए: आजाद नगर...

स्कूल में विद्यार्थियों को संविधान के अधिकार और कर्तव्य बताए: आजाद नगर के केरला पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ

संविधान दिवस पर गुरुवार को महाराजगंज के आजाद नगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

.

मुख्य अतिथि डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रबंधक फैज़ अहमद और प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की छात्रा जरीना खातून ने किया। शिक्षक अम्मार आलम और शिक्षिका दिव्या शर्मा ने संविधान दिवस के महत्व, भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान बनाने में उनके योगदान की जानकारी भी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. शांति शरण मिश्र भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और सामाजिक संस्थान सिटिजन फोरम के सचिव हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को समझने और उनका सम्मान करने की अपील की।

प्रबंधक फैज़ अहमद ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने और उसके आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने को कहा।

इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं सरिता गुप्ता, कंचन गुप्ता, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, उज्ज्वला विश्वकर्मा, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, शहनाज खातून, अम्मार आलम और शुभम प्रजापति सहित स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।