BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ टोड़ी समय माता मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:श्री गणेश चतुर्दशी...

टोड़ी समय माता मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:श्री गणेश चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

श्रावस्ती के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के टोड़ी स्थित समय माता मंदिर परिसर में श्री गणेश चतुर्दशी पर भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेश को प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। शाम के समय भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वे धार्मिक माहौल में शामिल हुए। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे के साथ यह पर्व मनाया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here