महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला:हरतालिका तीज पर...

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला:हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा सुखी दांपत्य जीवन

खेसरहा क्षेत्र में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने शिव-पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की। छितही, घोसियारी बाजार, बदुरगहना समेत आसपास के गांवों में सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान के बाद नए कपड़े पहने और सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद वे आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाई। कई महिलाओं ने एक साथ पूजा-अर्चना की और हरतालिका तीज की कथा भी सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना की। रिउना स्थित महादेव नाथ मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और तीज की कथा सुनने का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने बताया कि हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के साथ सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। दिनभर गांवों में महिलाओं की टोलियां मंदिरों तक पहुंचती रहीं। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here