महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित:गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजन शुरू,...

जमुनहा गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित:गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजन शुरू, ग्रामीण भक्ति में डूबे

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के अंतर्गत जमुनहा गांव में गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। जमुनहा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में प्रतिमाएं स्थापित हुईं। स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। जमुनहा गांव समिति के अध्यक्ष रमेश भार्गव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गांव के लोगों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के दौरान भगवान गणेश से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर विकास रस्तोगी और रामू हिंदुस्तानी समेत कई ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे। प्रतिमा स्थापना के बाद से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम पूजा के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here