महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पत्रकार के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन तत्पर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की...

पत्रकार के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन तत्पर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की इटवा में समीक्षा बैठक में बोले डॉ. बलराम त्रिपाठी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा है कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकार हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और यह काम आगे भी जारी रहेगा। डॉ. त्रिपाठी सोमवार शाम पांच बजे इटवा कस्बे के बॉम्बे रेस्टोरेंट में आयोजित तहसील इकाई इटवा की समीक्षा बैठक में अपनी बात रख रहे थे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, जो हमेशा सच दिखाता है। हमारी भी यही जिम्मेदारी है कि समाज को सच्ची बातें बताएं और कभी भी गलत खबरें न दें। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी उजागर न होने का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक परिवार है और हमें इसी भावना से काम करना होगा। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो कोई हमें आंख नहीं दिखा पाएगा। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए और हमेशा सच को उजागर करने का प्रयास करना चाहिए। लोगों से जुड़ी समस्याओं को उठाने से क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा और आम लोगों को न्याय भी मिलेगा। बैठक को तहसील अध्यक्ष रामपूजन सोनी ने भी संबोधित किया। इसमें मेंहदी रिजवी, रामपूजन सोनी, शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सोनी, परवेज अहमद, अनिल सोनी, सज्जन श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, अनीस अंसारी और श्यामनंदन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here