महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दो दुकानदारों के झगड़े में युवक घायल:मुर्गा काटने के बटखरे पर हुई...

दो दुकानदारों के झगड़े में युवक घायल:मुर्गा काटने के बटखरे पर हुई थी भिड़ंत, निचलौल में पुलिस जांच में जुटी


महराजगंज के निचलौल नगर के मियां मोहल्ले में सोमवार को दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कोचिंग से घर लौट रहे एक युवक को चोट लग गई। जानकारी के अनुसार, गोलू (पुत्र मथेलू) और इम्तियाज (पुत्र मुन्ना) आमने-सामने मुर्गे काटने का काम करते हैं। बटखरे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। इसी झगड़े के बीच कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे हरिओम अग्रवाल (पुत्र अजय अग्रवाल) को चोट लग गई। हरिओम के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन हरिओम को निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। यह मामला निचलौल थाने पहुंचा है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके हिसाब से दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here