बस्ती के भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर दो खास कार्यक्रम हुए। ये कार्यक्रम इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और विद्युत अभियंत्रण विभाग ने मिलकर आयोजित किए। इनका मकसद विद्यार्थियों को नई तकनीकी जानकारी, विशेषज्ञों के अनुभव और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नए आइडिया लाने के लिए प्रेरित करना था। पहले सत्र में वीएससी-एचवीडीसी के जरिए अतुल्यकालिक ग्रिड इंटरकनेक्शन और साइमेट्रीक ऑप्टिमम पाई ट्यूनिंग विषय पर तकनीकी व्याख्यान हुआ। केएनआईटी सुल्तानपुर के विद्युत अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसएम त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्रिड इंटरकनेक्शन और पाई ट्यूनिंग की आधुनिक अवधारणाओं और उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सवाल पूछकर तकनीकी जानकारी हासिल की। कॉलेज के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय और मुख्य प्रॉक्टर डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता ने इंजीनियरिंग शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका पर बात की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से कुशल बनने, नए आइडिया लाने और जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय ने लगातार सीखने, तकनीकी उत्कृष्टता और समाज के प्रति इंजीनियरों की जिम्मेदारी पर खास जोर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. एसएम त्रिपाठी और निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय को पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता, डॉ. मोहम्मद असलम हुसैन, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. सौरभ, डॉ. विमल मिश्रा, डॉ. राज कुमार पटेल और डॉ. गिर्राज कुमार वर्मा सहित सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंता दिवस पर तकनीकी व्याख्यान:विशेषज्ञों ने ग्रिड इंटरकनेक्शन...





















