
बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमजोत पुरवा के रहने वाले वेद प्रकाश पेशे से टाइल्स मिस्त्री हैं। बीते 15 सितंबर को वे छावनी थाना क्षेत्र के ही भदोई गांव में काम करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल काम वाली जगह के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे काम के सिलसिले में अंदर से बाहर आए, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कहीं पता नहीं चला, तो पीड़ित वेद प्रकाश ने विक्रमजोत पुलिस चौकी में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




























