जमुनहा में एक किराना दुकान के रैक में जहरीला सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने सांप को देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। यह घटना बृहस्पतिवार को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट कृष्ण कुमार उर्फ बड़काऊ की किराना दुकान में हुई। दुकानदार कृष्ण कुमार ने रैक में एक जहरीला सांप बैठा देखा, जिससे वह तुरंत दुकान से बाहर निकल आए। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद हरदत्त नगर गिरंट रेंज वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में रामकुमार, बेचूलाल, बग्गे और पलटूराम शामिल थे। उन्होंने सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने सांप को एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रपति समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई पक्ष विपक्ष नेताओं ने गुरुवार...




























