भिनगा नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 की गलियों में पानी भर गया है। यहां सड़क और नाली नहीं बनने से नई बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड निवासी शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके घरों के सामने पानी जमा है। उन्होंने नगर पालिका के ईओ से कई बार इसकी शिकायत भी की है। शिकायत के बाद भी अभी तक निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।





















