BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ परफार्मेंस ग्रांट के 6 ग्राम पंचायतों में कार्यों का सत्यापन:टीम ने रामपुर...

परफार्मेंस ग्रांट के 6 ग्राम पंचायतों में कार्यों का सत्यापन:टीम ने रामपुर चकिया समेत 6 गांवों में जांच की, गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

परतावल ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों में बुधवार को परफार्मेंस ग्रांट से कराए गए विकास कार्यों की जांच की गई। एक टीम ने मौके पर जाकर इन कामों का सत्यापन किया। टीम ने सेमरा चंदरौली, छपिया, कम्हरिया, रामपुर चकिया, पिपरा लाल और तरकुलवा तिवारी ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने मौके पर कामों की स्थिति देखी और संबंधित रिकॉर्ड से उनका मिलान किया। कुछ ग्राम पंचायतों में काम की क्वालिटी सुधारने के निर्देश भी दिए गए। टीम द्वारा सत्यापित कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरान जांचकर्ता महेश जायसवाल और अंकित मिश्रा मौजूद रहे। उनके साथ सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारी भी उपस्थित थे। टीम ने अधिकारियों को अच्छी क्वालिटी के काम कराने के निर्देश दिए।