BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी:SSB और पुलिस ने...

नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी:SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाली शराब

सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 90 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। यह शराब तस्करी कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पतलावा कंपनी और पुलिस चौकी बहुआर की संयुक्त टीम ने की। टीम को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति सिर पर बोरी रखकर नेपाली शराब लेकर खेत के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। यह सूचना कर्मिस्वा पोस्ट से करीब 200 मीटर और सीमा स्तंभ संख्या 499 से लगभग 500 मीटर दूर के इलाके के लिए थी। जानकारी के आधार पर, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 200 से 300 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में छिपकर नाका लगाया। नाका दल की भनक लगते ही शराब तस्कर बोरियां मौके पर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। जब्त की गई शराब 90 बोतलों में थी।