BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बेटे के साथ सो रहे युवक को सांप ने डसा:श्रावस्ती में इलाज...

बेटे के साथ सो रहे युवक को सांप ने डसा:श्रावस्ती में इलाज के दौरान मौत, पहले ही माता-पिता और छोटे भाई की हो चुकी थी मृत्यु

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार में 30 साल के कुलदीप, जो राम फेरन के बेटे थे, अपने घर के सामने चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर 4 साल के बेटे के साथ सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे एक सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार वालों ने सांप को मार दिया। परिवार वाले घायल कुलदीप को सीएचसी मल्हीपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें भिनगा रेफर कर दिया। भिनगा से उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुलदीप के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके छोटे भाई की भी पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार में एक और दुखद हादसा हो गया है।