Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज – ठूठीबारी में 13 वर्षीय किशोरी की मौत:परिजनों ने बच्चों के...

महराजगंज – ठूठीबारी में 13 वर्षीय किशोरी की मौत:परिजनों ने बच्चों के बीच विवाद के बाद फांसी लगाने की बात कही; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
3

महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी घर पर थी। बच्चों के बीच विवाद के बाद उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग किशोरी के घर पहुंचे। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। ठूठीबारी थानाध्यक्ष ने बताया कि समीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।