श्रावस्ती के तुलसी राम पुरवा में घरों के पास बने तालाब से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि तालाब से बदबू आती है और मच्छर बढ़ गए हैं। घरों में जहरीले जीव आने की आशंका भी बनी रहती है। यह तालाब दिकौली ग्राम सभा में है। यह सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। तालाब घरों के सामने और आसपास बना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं। लोग मच्छरदानी लगाए बिना घरों में नहीं बैठ पाते। बच्चों के बाहर खेलने जाने पर परिवारों को चिंता रहती है कि वे कहीं तालाब की ओर न चले जाएं। राम कुमार, रिंकू, सतीश और उमेश सहित स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानी बताई।
BREAKING
NEWS
















