बस्ती के हर्रैया में ‘सेवा समर्पण भाव’ संस्था ने 6 महीने से लापता एक युवक को उसके परिवार से मिलवाया है। श्रावस्ती जिले के राजापुर पुरैना निवासी सुनील कुमार (पुत्र छब्बन) पिछले 6 महीने से घर से गायब थे। संस्था की टीम को सुनील के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन बस्ती पहुंचे और संस्था के सदस्यों की मदद से सुनील को अपने साथ घर ले गए। परिजनों ने संस्था के इस काम के लिए आभार जताया। संस्था के मुखिया दिलीप पांडेय ने बताया कि उनकी टीम ऐसे असहाय लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था में कई लोग पर्दे के पीछे से मदद करते हैं, जो उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी सहायता के लिए आगे आते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नव निर्माण इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर का समापन:छात्रों ने सीखा अनुशासन और सेवा का पाठ, तीन दिन चला प्रशिक्षण › कानपुर:दमा से परेशान सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान – Kanpur: Retired Lab Technician Suffering From Asthma Ends Life By Jumping In Front Of A Train › मनोरमा नदी का पानी गांवों तक पहुंचा:समय माता मंदिर का रास्ता डूबा, पोखरा-न्याकापार में आवागमन ठप › राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने मुलायम सिंह यादव कोदी श्रद्धांजलि:बहराइच में पुण्यतिथि पर शोक सभा हुई, राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चढ़ाए फूल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















