Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा:डंपर ने रौंदे  बाइक सवार, एक की मौके पर...

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा:डंपर ने रौंदे  बाइक सवार, एक की मौके पर मौत; साथी गंभीर घायल – Man Killed, Another Seriously Injured As Dumper Hits Bike On Agra-gwalior Highway

loader

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें डंपर की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह घटना शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे कुनाल स्कूल के पास हुई। थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी डॉ. ओमवीर सिंह (52 वर्ष) और रामराज सिंह धाकरे (50 वर्ष) खारी नदी में डाब विसर्जित कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार ओमवीर सिंह डंपर के नीचे आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक रामराज सिंह धाकरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल रामराज सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ओमवीर सिंह अविवाहित थे। इस घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat