Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भाला फेंक में अमित का जलवा:महराजगंज में पहला स्थान पाकर मंडल स्तर...

भाला फेंक में अमित का जलवा:महराजगंज में पहला स्थान पाकर मंडल स्तर पर बनाई जगह, स्कूल में आज किया गया सम्मानित

भाला फेंक में अमित का जलवा:महराजगंज में पहला स्थान पाकर मंडल स्तर पर बनाई जगह, स्कूल में आज किया गया सम्मानित

उस्का पनियरा स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अमित ने जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने पर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर अमित को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई। कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने शनिवार को अमित को बधाई देते हुए मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमित की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। स्कूल प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat