महाराजगंज के चिउटहा स्थित नव निर्माण इंटर कॉलेज, पिपरा बाजार में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को खत्म हुआ। इसका मकसद विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ाना था। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के सिद्धांत बताए गए। उन्हें ध्वज शिष्टाचार, गांठ बांधने, प्राथमिक उपचार और आपसी सहयोग जैसे कौशल सिखाए गए। विद्यार्थियों ने टेंट बनाने और कैंपिंग का अभ्यास भी किया। उन्होंने खुद भोजन बनाकर मेहमानों को परोसा, जिससे सामूहिक जिम्मेदारी और श्रम का सम्मान करना सीखा। समापन पर मेहमान अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना बढ़ती है। शिविर संचालक उमेश गुप्ता और प्रशिक्षक देवानंद भारती ने विद्यार्थियों को सीखे गए कौशल को दैनिक जीवन में अपनाने को कहा। प्रधानाचार्य अरुण तिवारी ने ऐसे कार्यक्रमों को अनुशासन और देशसेवा की भावना मजबूत करने वाला बताया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कानपुर:मकान निर्माण के नाम पर 1.84 लाख ठगे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Kanpur: Couple Booked For Swindling ₹1.84 Lakh Under Pretext Of House Construction › Navratri 2026 | Vikramjot Basti Durga Puja Celebration DJ Procession › पेशाब करने गए युवक को सांप ने काटा:मिहींपुरवा के पाठकपुरवा में हुई घटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती › पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति के लिए किया गया तर्पण और पिंडदान“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















