Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़:कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...

अलीगढ़:कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग – Congress Workers Took Out A Torchlight Procession

अलीगढ़:कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग - Congress Workers Took Out A Torchlight Procession

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर अलीगढ़ में कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। मीरी लाल प्याऊ, मामू भांजा रोड होते हुए कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ।

जुलूस में शामिल कांग्रेसी हाथों में मशाल लेकर वोट चोर-गद्दी चोर, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो.. जैसे नारे लगाकर चल रहे थे। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के इन घिनौना मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, हिना मिर्जा, यासमीन जहां, राकेश देशराजन, कैलाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat