महराजगंज के पिपरा सोनाड़ी गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे एक कोबरा और नेवले के बीच लड़ाई हुई। इससे गांव में 2 घंटे तक डर का माहौल रहा। गांव निवासी सर्वेश चौधरी की पत्नी अपने पुराने घर में फूलगोभी देखने गई थीं। तभी उन्हें सांप की आवाज सुनाई दी। फाटक खोलने पर उन्होंने एक बड़े कोबरा और नेवले को लड़ते देखा। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। नेवला भागा, पर कोबरा लकड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने वन विभाग को खबर दी। वन विभाग की टीम 2 घंटे बाद पहुंची। समाजसेवी अविनाश कुमार ने रेंजर ऋषभ नायक से संपर्क किया। वन दरोगा नित्यानंद मौर्या, वन रक्षक वास्तु कुमार पाण्डेय और वॉचर जितेंद्र कुमार की टीम ने कोबरा को पकड़कर बोरे में बंद किया। टीम ने ग्रामीणों से वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने और वन विभाग को सूचना देने की अपील की। मौके पर प्रदुम्न पाण्डेय, मंतोष विश्वकर्मा, मनीष दीक्षित और रोहित विश्वकर्मा भी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› योगी का अधिकारियों को निर्देश:युद्धस्तर पर चलाएं राहत अभियान, बारिश से नुकसान का तत्काल आकलन कर दें मुआवजा – Cm Yogi Directive To Officials Immediately Assess Rain Damage And Provide Compensation › Shravasti News:बालिका दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक – Female Students Sensitized On Girl Child Day › बहराइच में बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:मवेशी चराते समय हुआ हादसा, अस्पताल में हुई मौत › लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे:तीन मामले पुलिस के एवं चार मामले राजस्व के समाधान दिवस में पहुँचे, एक का निस्तारण“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















